संयुक्त कृषि भवन, किशनगंज के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस मेले का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, किशनगंज श्री विशाल राज द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न कृषि यंत्र और उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। किशनगंज जिले के विभिन्न कृषि यंत्र विक्रेताओं द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें थ्रेशर, रिपर, मोटर, पावर स्प्रेयर सहित छोटे-बड़े कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया है। इसके अलावा, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विभाग, जीविका समूह, कृषि विज्ञान केंद्र किशनगंज, डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबारी, किशनगंज सहित अन्य विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला कृषि पदाधिकारी, श्री शांतनु कुमार ने बताया कि यह कृषि यांत्रिकरण मेला-सह-प्रदर्शनी दो दिनों तक चलेगा, जिसमें किसान भाग लेकर तकनीकी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें उद्यानिक फसलों की खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, किशनगंज ने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने और उन्नत खेती के माध्यम से आमदनी बढ़ाने की सलाह दी। पूर्व सेवानिवृत्त कृषि पदाधिकारी, डॉ. पी. पी. सिन्हा ने किसानों को पौधा संरक्षण से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की। साथ ही डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबारी किशनगंज के प्राचार्य, कृषि विज्ञान केंद्र, किशनगंज के विशेषज्ञ तथा सहायक निदेशक (शस्य) मो. मिराज द्वारा भी उपस्थित किसानों को तकनीकी जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारियों ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। मेले में विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ों किसान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्रीय कर्मी उपस्थित रहे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply