• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

लगातार भारी बारिश से नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि।

सारस न्यूज़, टेढ़ागाछ, किशनगंज।

नेपाल के तराई हिस्सों में हो रही भारी बारिश के कारण किशनगंज में बहने वाली नदियों, जैसे कनकई, रतवा, और गोरिया, का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे नदी किनारे बसे क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रभावित गांवों में मटियारी, माली टोला, रामपुर चौक, बीबीगंज, लोघाबाड़ी, हहवाकोल, खजुरबाड़ी, सुहिया, चिल्हनिया, पुराना टेढागाछ, हाथीलड़ा, जरिया बिट्टा, आसा, और धप्परटोला शामिल हैं।

अंचल अधिकारी शशि कुमार ने टेढ़ागाछ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सीईओ ने लोधाबारी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जल निकासी का आश्वासन दिया।

भोरहा पंचायत के वार्ड नंबर पांच में कुछ ग्रामीणों ने कलवर्ट को जाम कर दिया, जिससे जल जमाव की समस्या पैदा हो गई है। सीओ ने इस जाम कलवर्ट को खोलकर पानी निकासी का आश्वासन दिया है।

मौके पर सीओ के साथ स्थानीय मुखिया अबू बकर इत्यादि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अधिक वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे चचरी पुल ध्वस्त हो गए हैं। कई जगहों पर लोग नाव से यात्रा कर रहे हैं, लेकिन नाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं। पिछले 18 घंटे से बिजली सेवा भी बाधित है, जिससे समस्याएं और बढ़ गई हैं। प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से स्थिति की जानकारी ले रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र में कोई ठोस कटाव रोधी कार्य नहीं किया गया है, जिससे लोगों में डर बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *