• Sat. Feb 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बच्चों को दिए जाने वाले मीड डे मील भोजन में मिला कीड़ा।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार झाँसी रानी चौक के समीप स्थित आदर्श मध्य विद्यालय बहादुरगंज में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं को मिलने वाली मीड डे मील के भोजन में कीड़ा मिलते ही पुरे विद्यालय में अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया। वहीँ विद्यालय में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं में भय का माहौल व्याप्त है। बताते चले कि बहादुरगंज नगर क्षेत्र के अधिकांश सरकारी विद्यालयों में सरकार कि ओर से दी जाने वाली मीड डे मील भोजन जन जागृति एजेंसी के द्वारा सप्लाई कराई जा रही है। वहीँ जन जागृति एजेंसी में कार्यरत कर्मियों कि लापरवाही से विद्यालय में अध्य्यनरत छात्र -छात्राओं के साथ एक बड़ी घटना घटित होने से बच गयी। वहीँ घटना के संदर्भ में स्थानीय अभिभावकों ने जन जागृति एजेंसी के विरुद्ध आक्रोश जताते हुए जिला पदाधिकारी किशनगंज तुषार सिंगला से उचित जाँच कर कार्यवाही कि मांग किए है। वहीँ इस संदर्भ में विद्यालय के अध्यक्ष सह स्थानीय वार्ड पार्षद संजय भारती ने कहा कि स्थानीय अभिभावकों के द्वारा पूर्व में भी कई बार उक्त एजेंसी के द्वारा दिए जाने वाले मीड डे मील कि गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाया गया था जिसकी सुचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक के माध्यम से संबंधित विभाग एवं एजेंसी को भी दी गयी थी परंतु फिर भी सुधार न होना एवं इस प्रकार के विषाक्त भोजन छात्र छात्राओं के लिए भेजा जाना एक बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। घटना के संदर्भ में जिला मध्याह्न भोजन पदाधिकारी नूपुर कुमारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि घटना कि जानकारी उन्हें दूरभाष द्वारा प्राप्त हुई है। मामले कि जाँच कर उक्त एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही कि जाएगी। बताते चले कि इससे पूर्व भी जिले के कई विद्यालयों में उपरोक्त एजेंसी के द्वारा छात्र छात्राओं को दिए जाने वाले मीड डे मील के भोजन में विषाक्त कीड़ा पाया जा चूका है एवं विभाग ने एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वाशन दिया था, समय के साथ ही मामला ठंडे बस्ते में चला जाय है जिससे कि विभागीय कार्यवाही पर सवालिया निशान खड़ी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *