किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज ने जिला अभिलेखागार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखागार की वर्तमान स्थिति, संग्रहण प्रक्रिया और दस्तावेजों की सुरक्षा के उपायों का गहन मूल्यांकन किया। उन्होंने अभिलेखागार में संग्रहीत महत्वपूर्ण दस्तावेजों और अभिलेखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि अभिलेखागार का सुव्यवस्थित रख-रखाव अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह जिले और नागरिकों के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों का संग्रहण केंद्र है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीकी उपायों को अपनाएं।
श्री विशाल राज ने अभिलेखागार के कामकाज में सुधार लाने हेतु आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने जनता की सुविधा के लिए अभिलेखागार से संबंधित सेवाओं को ऑनलाइन करने पर विचार करने की बात कही, ताकि नागरिकों को त्वरित और सरल तरीके से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो सकें।
इस निरीक्षण के दौरान एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, जिला अभिलेखागार पदाधिकारी अंकिता सिंह एवं अन्य अभिलेखागार कर्मचारी उपस्थित रहे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply