राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
किशनगंज मुख्यालय स्थित टाउन थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर सीओ समीर कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जमीनी विवाद से संबंधित कुल चार मामले पहुंचे वही इस दौरान किशनगंज सीओ समीर कुमार के द्वारा सभी के कागजात बारीकी से जांच कर दो मामले का निष्पादन मौके पर कर दिया। बाकी बचे मामले को अगले शनिवार जनता दरबार में आने के लिए कहा गया।
