किशनगंज सदर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। इसी कड़ी में जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए किशनगंज थाना परिसर में भी जनता दरबार लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे और फरियादियों की अच्छी खासी भीड़ जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार जनता दरबार मे 2 मामले का निष्पादित हुए। वही नए व पुराने मामलों में 14 मामले लंबित हैं। दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण मामले लंबित हैं। कुछ मामले में सुनवायी की अगली तिथि दी गई। बीडीओ सह सीओ आईएएस प्रद्युम्न सिंह यादव, अंचल निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार की मौजूदगी मे लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के दूर दराज से लोग पहुंच रहे थे।
सारस न्यूज़, राहुल कुमार, किशनगंज।

Leave a Reply