• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जदयू का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में हुए शामिल।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के डाक बंगला परिसर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष हरिहर पासवान ने की, जबकि मंच संचालन नगर पार्षद और जदयू अध्यक्ष बंटी सिन्हा ने किया।

बैठक के दौरान पूर्व विधायक एवं जदयू जिलाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती पर जोर दिया, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में जदयू के उम्मीदवार जीत हासिल कर सकें। बहादुरगंज विधानसभा प्रभारी पवन मिश्रा ने भी बैठक में भाग लेते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, प्रो. बुलंद अख्तर हाशमी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एहतेशाम अंजुम, महिला जिलाध्यक्ष जानकी सिन्हा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सिकंदर हयात शैली, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नूर इस्लाम नूरी, जिला उपाध्यक्ष विजय झा, जियाउर्रहमान, जिला महासचिव रियाज अहमद, नजीरूल इस्लाम, आई एच आरज़ू, जयनारायण सिन्हा, मुजफ्फर हुसैन, करण लाल गणेश, मुकेश सिन्हा, उमा प्रसाद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *