• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खनन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त छापामारी: आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त, अग्रतर कार्यवाही जारी।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिले सहित सभी प्रखंडों में खनन कार्य पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। इस प्रतिबंध के बावजूद जिले में चल रहे अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिला पदाधिकारी किशनगंज तुषार सिंगला और पुलिस अधीक्षक किशनगंज सागर कुमार झा के निर्देश पर जिले भर में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के लोहागारा बंगामा गांव के पास बहने वाली मरिया धार से अवैध खनन की गुप्त सूचना मिलने पर खनन विभाग की टीम ने बहादुरगंज पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से छापामारी की। इस छापामारी के दौरान अवैध खनन में संलग्न 9 ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन को जब्त किया गया। हालांकि, अवैध खनन कर रहे लोग मौके से फरार हो गए।

पुलिस बल ने जब्त किए गए सभी ट्रैक्टर और जेसीबी को बहादुरगंज थाना लाकर अग्रतर कार्यवाही शुरू कर दी है। खनन विभाग और पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *