• Sat. Feb 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सड़क दुर्घटना में जुगाड़ चालक की मौत।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

शनिवार को कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत गुलजारबाड़ी के समीप आज सुबह जुगाड़ गाड़ी चालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

सदर अस्पताल में मौजूद मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि वह सुबह 5:00 बजे जुगाड़ गाड़ी लेकर निकला था। गुलजारबाड़ी के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसके भाई 38 वर्षीय अब्दुल कासिम की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *