• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रोलबाग काली मंदिर मे भगवान शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रोलबाग काली मंदिर से कलश यात्रा निकली।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहर के रोलबाग काली मंदिर में भगवान शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रोलबाग काली मंदिर से शिव भक्तों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिला श्रद्धालु भाग लिए। कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए खगड़ा देवघाटी स्थित दुर्गा मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना कर पुनः वापस रोलबाग काली मंदिर में संपन्न हुई। कलश यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी अविनाश पासवान, मनोज यादव, मानिक पाल कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *