सारस न्यूज, किशनगंज।
गुरुवार को अंचल ठाकुरगंज के राजस्व ग्राम व मौजा दूधमंजर, थाना संख्या- 53 किसान राम चन्द्र पंडित के खेसरा संख्या 611 में जिला पदाधिकारी किशनगंज विशाल राज की मौजूदगी में लगाई गई खरीफ फ़सल अगहनी धान कटनी का प्रयोग किया गया। किसान रामचंद्र पंडित के धान खेत में 5 गुना 10 मीटर में लगे धान का कटनी किया गया। धान तैयार करने के बाद वजन तौलने पर 18.350 किग्रा ग्राम धान का वजन हुआ। उपस्थित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि एक हेक्टेयर में 36.700 क्विटंल धान होगा।
कटनी प्रयोग के संपादन के समय जिला पदाधिकारी विशाल राज के अतिरिक्त जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी वरुण कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुज कुमार शर्मा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा, कृषि समन्वयक धर्मवीर प्रसाद, किसान सलाहकार योगेंद्र प्रसाद सिंह, किसान रामचन्द्र पंडित सहित सभी किसान सलाहकार उपस्थित थे।