• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज: डे-मार्केट लूटकांड का खुलासा, 36 घंटे में 5 अपराधी गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद।

सारस न्यूज, किशनगंज।


जिले के डे-मार्केट इलाके में फल व्यापारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मात्र 36 घंटे के भीतर इस मामले में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लूट में प्रयुक्त एक पिस्टल और 22,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी अपराधी किशनगंज शहरी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में किशनगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागर कुमार ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मई को डे-मार्केट में फल व्यवसायी से हुई लूट की घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच शुरू की। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में लूट की पूरी योजना का खुलासा हुआ है। ये सभी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और पूर्व में भी कई वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने बरामद पिस्टल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है और अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

एसपी सागर कुमार ने कहा कि जिले में अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *