किशनगंज जिले ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान धान खरीद में शानदार प्रदर्शन किया है। निर्धारित लक्ष्य के तहत 20,000 मीट्रिक टन धान का क्रय किया गया, जो कुल लक्ष्य का 21% है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि धान खरीद के प्रतिशत के आधार पर किशनगंज जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है, लेकिन खरीदे गए धान के भुगतान के मामले में 82% की उपलब्धि के साथ जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जिले में 1 लाख 7 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में पहले केवल 5 उष्णा मिल (हॉट मिल) थे, जो अब बढ़कर 7 हो गए हैं, जिससे अधिप्राप्ति लक्ष्य को पूरा करने में सहूलियत हो रही है। इसके अतिरिक्त, 8 पैक्स मिल अरवा चावल के लिए पहले से उपलब्ध हैं।
जिलाधिकारी विशाल राज ने किसानों से अपील की है कि वे अपने धान की बिक्री पैक्स के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर करें और किसी भी बिचौलिये या दलाल के माध्यम से धान न बेचें। जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि धान बेचने वाले किसानों को 48 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा।
सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply