• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज: सात निश्चय-3 को लेकर डीएम सख्त, सोमवार और शुक्रवार को अधिकारियों का कार्यालय में रहना अनिवार्य।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

02 फरवरी, 2026 बिहार सरकार के ‘सात निश्चय–3’ कार्यक्रम को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन अब और भी सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज ने आज जन-सुनवाई करते हुए ‘ईज ऑफ लिविंग’ (Ease of Living) को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।प्रमुख बदलाव और निर्देश:सोमवार और शुक्रवार ‘जनता के नाम’: डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे सप्ताह के इन दो दिनों में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इसका उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का बिना किसी देरी के समाधान करना है।कार्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार: अब सरकारी दफ्तरों में आने वाले लोगों को बैठने की जगह, शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। डीएम ने इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के कड़े आदेश दिए हैं।पारदर्शिता के लिए ‘विजिटर रजिस्टर’: हर कार्यालय को अब एक आगंतुक पंजी (Visitor Register) रखनी होगी, जिसमें शिकायतों की एंट्री और उनके निपटारे की समय-सीमा दर्ज की जाएगी। प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक प्रतिदिन आने वाले लोगों की रिपोर्टिंग अब अनिवार्य होगी।अनुपस्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था: यदि कोई अधिकारी किसी कारणवश उपलब्ध नहीं है, तो उनके स्थान पर नामित ‘अधिकृत अधिकारी’ जनता से मिलेंगे। एक से अधिक प्रभार वाले अधिकारियों को भी सोमवार और शुक्रवार को समय का प्रबंधन कर सभी संबंधित कार्यालयों में जनता के लिए उपलब्ध रहना होगा।चेतावनी: जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन निर्देशों के पालन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई अधिकारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाया जाता है या कार्यों में लापरवाही बरतता है, तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *