राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
शहर को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन लगाए गए हैं, लेकिन शहर के मोती बाग, वार्ड नंबर 7, शिवाजी नगर के पास लगाए गए डस्टबिन को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उखाड़कर फेंक दिया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी का माहौल है। नगर परिषद ने शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए हजारों रुपये खर्च कर डस्टबिन लगाए थे, लेकिन कुछ लोगों की इस तरह की हरकत से शहर की स्वच्छता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं शहर की स्वच्छता को नुकसान पहुंचा रही हैं और नगर परिषद को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
