• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम ने 168.750 लीटर विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर को किया गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है। वही इस दौरान करवाई करते हुए उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता एवं अवर निरीक्षक सुनील कुमार साहू ने टीम के साथ किशनगंज मुख्यालय के ब्लॉक चौक और लहर चौक पर जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान ब्लॉक चौक से 87.750 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर लहरा चौक पर जांच अभियान के दौरान 81 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए तीनों तस्करों को मद्य निषेध अधिनियम के तहत सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *