• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम ने 11.840 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है। वही इस दौरान करवाई करते हुए उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक सुनील कुमार साहू अपने टीम के के साथ किशनगंज शहर के पुराना कब्रिस्तान खगड़ा के समीप जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान पुराना 11.840 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर राकेश कुमार सोना छेदया बागान निवासी को गिरफ्तार किया। वहीं उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए तस्कर का मद्य निषेध अधिनियम के तहत सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *