• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम ने 21.47 लीटर शराब के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज उत्पाद विभाग टीम के द्वारा मध निषेद अधिनियम के तहत लगातार शराब पीने और शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता सहायक अवर निरीक्षक रोशन कुमार के द्वारा रामपुर चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रामपुर चैक पोस्ट से 21.47 लीटर विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति में तोगिर आलम पिता आविद हुसैन और इमदार खान पिता इरसाद खान दोना लोहागारा निवासी है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर मध निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *