• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड जाने वाली सर्विस रोड से किशनगंज पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करोड़ रुपए मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।


किशनगंज रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड जाने वाली सर्विस रोड से किशनगंज पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ के अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक किलोग्राम मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ रुपए आंकी गई है। पकड़े गए आरोपितों में यूपी के बलिया के शिवरामपुर निवासी बलिराम चौरसिया व मुजफ्फरपुर निवासी ललिता देवी शामिल हैं। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर मादक पदार्थ मणिपुर से ला रहे हैं। एसपी के निर्देश पर कार्रवाई को लेकर एसडीपीओ वन गौतम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। गठित टीम को मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम शहर में निगरानी बरतने लगी। तभी आरोपी के रेलवे स्टेशन के पास रहने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें मध्य प्रदेश में किसी के द्वारा मणिपुर से मादक पदार्थ लाने को कहा गया था। उन्हें मध्य प्रदेश के रतलाम से मणिपुर भेजा गया था। आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस उस व्यक्ति के नाम को फिलहाल गोपनीय रख रही है। फिर मणिपुर से विभिन्न स्थानों में डिलीवरी दी जानी थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *