राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज पुलिस ने कोचाधामन थाना अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय ऊँट तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक से 12 ऊँट बरामद किए हैं और 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोचाधामन से किशनगंज जाने वाली सड़क पर ऊँट तस्करी की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने हांडीभाषा मौधो पक्की सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक ट्रक को रोका गया, जिसमें 12 ऊँट पाए गए।
पुलिस ने ट्रक और ऊँटों को जब्त कर लिया है और इस संबंध में कोचाधामन थाना में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
