• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जनता दरबार में चार मामलों का किया गया निपटारा।

सारस न्यूज, कोचाधामन।

कोचाधामन थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े आठ मामलों की सुनवाई की गई। इस संदर्भ में अंचल अधिकारी प्रभाष कुमार ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त साक्ष्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर चार मामलों का निपटारा किया गया। इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी सुमेश कुमार रॉय तथा पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *