• Tue. Mar 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

वृद्धों की सुविधा के लिए वार्ड 30 में केवाईसी शिविर का हुआ आयोजन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

शहर के डुमरिया, वार्ड नंबर 30 में बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से दिलाने के उद्देश्य से एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय वार्ड पार्षद दीपाली सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। बुजुर्गों को कार्यालय या बैंकों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए पार्षद ने वार्ड में ही डिजिटल सत्यापन की व्यवस्था कराई। वार्ड पार्षद दीपाली सिंह खुद मौके पर मौजूद रहीं और बुजुर्गों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान किया। शिविर के दौरान वार्ड पार्षद दीपाली सिंह ने कहा कि कई बुजुर्ग तकनीकी जानकारी के अभाव या शारीरिक अक्षमता के कारण अपना केवाईसी नहीं करा पा रहे थे, जिससे उनकी पेंशन रुकने का खतरा था। इसी को ध्यान में रखते हुए वार्ड में ही इस शिविर का आयोजन किया गया, ताकि हर पात्र व्यक्ति को उनकी पेंशन समय पर मिलती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *