शहर के धर्मगंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ और जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष अरविंद मंडल द्वारा पार्टी झंडा का ध्वजारोहण कर की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद और सदस्यता टोली सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी मौजूद रहे।
मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में जिले के 15 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, तीन सदस्यीय सदस्यता टोली, मंडल प्रभारी, और जिला के पदाधिकारी मंच मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने जिले की सामरिक और भौगोलिक स्थिति, संगठन क्षमता, और भाजपा की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने किशनगंज जिले से प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन पर शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व को साधुवाद दिया और आश्वासन दिया कि 2019 के मुकाबले इस बार 14 से अधिक सदस्यता की जाएगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य है कि प्रत्येक बूथ पर 200 से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी।
मुख्य वक्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने सदस्यता के लिए टोल फ्री नंबर 8800 002024 जारी किया और बताया कि सदस्यता मिस्ड कॉल, नमो ऐप, और बार कोड के जरिए ली जा सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सदस्यता अभियान घरों, मोहल्लों, गली, चौराहों, मंदिरों, मस्जिदों, रेलवे स्टेशनों, बस पड़ावों, और शादी-विवाह आयोजनों में भी चलाया जाएगा। यह भारत के लिए गर्व की बात है कि हम सभी कार्यकर्ता विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन, भारतीय जनता पार्टी, के सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर मंच पर महामंत्री बिजली सिंह, लखन लाल पंडित, मनीष सिंह, सदस्यता टोली के सदस्य गोपाल मोहन सिंह, अनुपम ठाकुर, दीपक श्रीवास्तव और जिला प्रभारी मनोज सिंह भी उपस्थित रहे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply