सारस न्यूज़, राहुल कुमार, किशनगंज।
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के अनुसार एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किशनगंज प्रखण्ड के गाछपाडा पंचायत में किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आमलोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे नालसा (वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सेवाएं), अगामी 9 मार्च 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत, कानूनी सहायता टेली कानून, न्याय बंधु विषय में जानकारी प्रदान करना था। कानूनी सहायता बचाव पक्ष के वकील के बारे में प्रचार भी किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता संजय कुमार श्रीवास्तव एवं पारा विधिक सेवक नमिता सिन्हा, एवं राजेश परिहार के द्वारा नालसा की योजाना एवं मुफ्त विधिक सेवा के संबंध में आम लोगों का जागरुक किया गया।