राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
किशनगंज शहर के ठाकुरबारी रोड में एक बाइक चोर ठाकुरबारी रोड में लगे एक बाइक को चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान स्थानीय लोगों की नजर बाइक चोर पर पड़ गई। बाइक चोर को स्थानीय लोगों ने बाइक चोरी करते हुए धड़-दबोच। साथ ही बाइक चोर की जमकर स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। वही घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गई।
मौके पर टाउन थाना पुलिस पहुंचकर बाइक चोर चोर को अपने हिरासत में लिया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक मलिक आकाश कुमार शाह ठाकुरबारी रोड निवासी ने बताया कि मेरा बाइक घर के बाहर लगा हुआ था तभी या बाइक चोर मेरा बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहा था। तभी हम लोगों की नजर इस बाइक चोर पर पड़ गई। बाइक चोर बंगाल के पंजीपारा निवासी है।
