• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

होली पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज में होली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुखानी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत की ओर आ रहे तिलक सहनी को 11 लीटर 600 मिलीलीटर नेपाली विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। किशनगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *