• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 27 वा महोत्सव पर निकाला गया निशान शोभा यात्रा, जय श्री श्याम के जय कारे से गुंजायमान शहर।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा निकलकर तेघरिया श्री श्याम मंदिर पहुंच कर संपन्न।

श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 27 वा महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य निशान शोभा यात्रा निकाला गया। शहर के रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर परिसर से भव्य निशान सह शोभायात्रा निकाली गई। शहर के मुख्य मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए तेघरिया स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान जय श्री श्याम के जयकारे से शहर गुंजायमान हो उठा। भक्तिमय भजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में श्याम प्रेमी महिला एवं पुरुष भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ शोभायात्रा का हिस्सा बने। हाथों में निशान लिए जय श्री श्याम का जयकारा लगाते हुए मुख्य मुख्य मार्गों से गुजर रहे थे। निशान शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। वही दोपहर के बाद श्री श्याम मंदिर में विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ साथ बाबा श्याम की पूजा अर्चना की गई। बाबा का ज्योत दरबार सजाया गया था। जहां शाम में पंक्ति में लगकर भक्तों ने ज्योत लिया। ज्योत लेने के लिए लोग कतार में लगे रहे। इस अवसर पर छप्पन भोग, इत्र वर्षा, अखंड
ज्योत, भव्य दरबार एवं बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया।

इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें भजन कलाकार राहुल सोनी प्रकाश मिश्रा एवं विकास अग्रहरि द्वारा भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। भक्तिमय भजनों में भक्त देर रात तक गोता लगाते रहे। वहीं दूसरे दिन 19 फरवरी को दिन के 10 बजे बाबा को
छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद भजन, नृत्य नाटिका एवं पुष्प का धमाल किया जाएगा।

महोत्सव को लेकर भक्तों में गजब का उत्साह दिखा। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष ललित
मित्तल, सचिव वासुदेव बिहानी, कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर रिणवा, ट्रस्टी मदनलाल शर्मा, सुबोध माहेश्वरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का महोत्सव बड़े ही धूमधाम से एवं भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। निशान शोभायात्रा में मुकुंद शर्मा, भावेश जालान, अभिषेक अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल पीटर, विनय अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, गौरव प्रमाणिक, अभिक गुप्ता, इशू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। वहीं भंडारा व्यवस्था का संचालन राजू कोठारी द्वारा किया जा रहा था।
श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के महोत्सव पर रथ पर बाबा श्याम का सजा भव्य दरबार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *