• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

13 जुलाई 2024 को व्यवहार न्यायालय परिसर किशनगंज में आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत जो दिनांक- 13 जुलाई 2024 को व्यवहार न्यायालय परिसर किशनगंज में आयोजित होने वाली है, को सफल बनाने हेतु लगातार बैठक की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को सभी थानाध्यक्षों के साथ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज श्री ओम शंकर द्वारा बैठक की गई। बैठक में सचिव ने थानाध्यक्षों को नोटिस तामिला शत प्रतिशत तथा ससमय कराने का निर्देश दिया ताकि संबंधित पक्षकार राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़ चढ़ कर भाग ले सके एवं अपने वादों का निपटारा समझौता से करवा सकें। थानाध्यक्षों ने सूचित किया की नोटिस का तामिला लगभग पूर्ण की जा चुकी है साथ ही उन्होंने जानकारी दिया की नोटिस तामिला के दौरान पक्षकारों के बीच राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता की भी जानकारी दी जा रही है ताकि आमजन इसका लाभ ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *