• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

समाज कल्याण विभाग से संबंधित बैठक संपन्न।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग से संबंधित बैठक कार्यालय वेश्म में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, और राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना सहित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी ने जानकारी दी कि कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 1394 लाभुकों के लक्ष्य में से 896 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के तहत अब तक 22 लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया है।

आईसीडीएस (एकीकृत बाल विकास योजना) के अंतर्गत कन्या उत्थान योजना, मातृ वंदना योजना, शौचालय निर्माण, और पेयजल संबंधी मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कन्या उत्थान योजना का लाभ अधिक से अधिक योग्य लाभुकों तक पहुंचाया जाए।

बैठक में जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी बीडीओ, बीपीआरओ, और सीडीपीओ शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *