• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची के अद्यतन हेतु राजनीतिक दलों संग विस्तृत समीक्षा बैठक।

ByHoor Fatma

Nov 30, 2025

सारस न्यूज़, किशनगंज।


कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची को अद्यतन एवं सटीक रूप से तैयार करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन सूची संबंधी प्रगति, पंजीकरण स्थिति तथा आगामी प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 06 नवंबर 2025 तक प्राप्त नामांकन आवेदन पत्रों के आधार पर तैयार प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन 25 नवंबर 2025 को किया जा चुका है। बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधियों को सूची से संबंधित विवरण उपलब्ध कराते हुए सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

किशनगंज जिले में कुल 08 मतदान केंद्रों पर जारी प्रारूप निर्वाचक सूची में पंजीकृत निर्वाचकों की संख्या इस प्रकार दर्ज की गई है—

मतदान केंद्रवार निर्वाचक संख्या (पुरुष / महिला / अन्य / कुल)

  1. केन्द्र संख्या 57 – टेढ़ागाछ
    पुरुष 161, महिला 34, अन्य 0 — कुल 195
  2. केन्द्र संख्या 58 – बहादुरगंज
    पुरुष 364, महिला 79, अन्य 0 — कुल 443
  3. केन्द्र संख्या 59 – दिघलबैंक
    पुरुष 239, महिला 45, अन्य 0 — कुल 284
  4. केन्द्र संख्या 60 – ठाकुरगंज
    पुरुष 329, महिला 90, अन्य 0 — कुल 419
  5. केन्द्र संख्या 61 – पोठिया
    पुरुष 247, महिला 54, अन्य 0 — कुल 301
  6. केन्द्र संख्या 62 – कोचाधामन
    पुरुष 617, महिला 92, अन्य 0 — कुल 709
  7. केन्द्र संख्या 63 – किशनगंज बीडीओ कार्यालय
    पुरुष 96, महिला 27, अन्य 0 — कुल 123
  8. केन्द्र संख्या 64 – अनुमंडल न्यायालय वेश्म, किशनगंज
    पुरुष 330, महिला 119, अन्य 0 — कुल 449

कुल पंजीकृत निर्वाचक :
पुरुष – 2383, महिला – 540, अन्य – 0, कुल – 2923

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रारूप सूची में किसी भी प्रकार का संशोधन, त्रुटि सुधार अथवा नाम जोड़ने–हटाने से संबंधित दावा–आपत्तियाँ 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक संबंधित मतदान केंद्रों के पदाभिहित पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के समक्ष कार्यालय समय में प्रस्तुत की जा सकती हैं।

दावा–आपत्तियों का निष्पादन 25 दिसंबर 2025 को पूरा किया जाएगा। इसके उपरांत अंतिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन 30 दिसंबर 2025 को किया जाना निर्धारित है।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों एवं राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे अपने सुझाव और आवश्यक दावे–आपत्तियाँ समय पर प्रस्तुत कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *