सारस न्यूज, किशनगंज।
सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ठाकुरगंज द्वारा किशनगंज जिला पदाधिकारी के नाम बीडीओ ठाकुरगंज को गलगलिया चेक पोस्ट में महाराणा प्रताप सिंह तथा जिलेबिया मोड़ ठाकुरगंज में शिवाजी महाराज की प्रतिमा दोबारा स्थापित करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व गलगलिया चेकपोस्ट में महाराणा प्रताप सिंह तथा जिलेबियामोड़ में शिवाजी महाराज की चित्र लगाकर पुष्प अर्पित किया तथा जल्द प्रतिमा स्थापित करने की मांग किया गया।
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिट्टू साह, ग्रामीण अध्यक्ष लक्ष्मण झा आदि ने कहा कि वर्ष 1998 में तात्कालिक विधायक ठाकुरगंज सिकंदर सिंह तथा तात्कालिक जिला पदाधिकारी किशनगंज आरएसबी सिंह द्वारा चेकपोस्ट गलगलिया (ठाकुरगंज) तथा जिलेबिया मोड़ ठाकुरगंज में क्रमश महाराणा प्रताप तथा शिवाजी की प्रतिमा स्थापित किया गया था। कुछ वर्ष पूर्व चेक पोस्ट गलगलिया में दुर्घटना के कारण महाराणा प्रताप की प्रतिमा खंडित हो गई तथा ठाकुरगंज में सड़क निर्माण कर रहे जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा फोरलेन सड़क निर्माण कम्पनी द्वारा शिवाजी महाराज की प्रतिमा को जिलेबिया मोड़ ठाकुरगंज से हटा दिया गया जो बाद में टूट गई। इस संबंध में ठाकुरगंज में हो सड़क निर्माण कर रही जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड ने कहा कि सड़क निर्माण बनने के क्रम में दोनो महापुरुष की प्रतिमा स्थापित करवा दिया जाएगा परंतु अभी तक ऐसा नहीं हुआ।
शिष्टमंडल में भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री साहिल कुमार, जिला उपाध्यक्ष शिवम साहा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल साह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपमा देवी, नगर निकाय जिला संजोजक मयंक शांडिल्य, जिला मंत्री पुष्प राज सिंह, चंद्रकांत गौतम, अमृत मंडल, पौआखाली मंडल अध्यक्ष अंकित सिंह, जयदीप राज ,राहुल कुमार, मयंक सिंह, विवेक कश्यप आदि मौजूद रहे।