• Sun. Feb 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मेन्स हॉकी हीरो एशिया कप-2025 ट्रॉफी गौरव यात्रा 24 अगस्त को पहुँचेगी किशनगंज – खेल प्रेमियों से जुड़ने की अपील।

ByHasrat

Aug 22, 2025 #हॉकी

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

किशनगंज: बिहार – बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “मेन्स हॉकी हीरो एशिया कप-2025” का आयोजन 29 अगस्त से 07 सितम्बर 2025 तक राज्य खेल अकादमी, राजगीर (जिला नालंदा) में होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एशिया की कई शीर्षस्थ हॉकी टीमें भाग लेंगी, जो बिहार सहित पूरे देश के लिए गौरव का अवसर है।

इस महत्त्वपूर्ण आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “ट्रॉफी गौरव यात्रा” का आयोजन राज्य के विभिन्न जिलों में किया जा रहा है। यात्रा के अंतर्गत ट्रॉफी 24 अगस्त 2025 को अपराह्न 04:00 बजे किशनगंज पहुँचेगी, जहाँ इसका स्वागत सम्राट अशोक भवन, खगड़ा परिसर में किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान ट्रॉफी का सार्वजनिक प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल से संबंधित प्रदर्शनी और जन-जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी, स्थानीय खिलाड़ी, खेल संघों के सदस्य, शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

किशनगंज जैसे सीमावर्ती जिले में इस गौरव यात्रा का आगमन न केवल युवाओं को प्रेरित करेगा बल्कि खेल के क्षेत्र में नए अवसरों और सकारात्मक माहौल के निर्माण में भी सहायक होगा।

जिला प्रशासन एवं खेल विभाग ने जिले के सभी खिलाड़ियों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे 24 अगस्त को आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे यादगार बनाएं और बिहार के इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में योगदान दें।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
जिला खेल पदाधिकारी, किशनगंज


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *