सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज रेल गुमटी रोड से एक नाबालिग लड़की के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस संबंध में सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार, लड़की 31 मार्च की शाम से अपने घर से गायब है। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी, तो घरवालों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां भी खूब खोजबीन की, लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चल पाया।
लापता लड़की का मोबाइल फोन भी घटना के दिन से ही स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिजन और अधिक चिंतित हो गए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply