• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रखंड मुख्यालय परिसर में कल आयोजित होगी चलंत लोक अदालत।

सारस न्यूज, बहादुरगंज, किशनगंज।

बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में कल चलंत लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस जानकारी को प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहादुरगंज सुरेंद्र तांती ने साझा किया। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर, चलंत लोक अदालत एवं विधिक सेवा इकाई में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करने के उद्देश्य से, जिले के तीन प्रखंडों में चलंत लोक अदालत के आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा पत्र जारी किया गया था। इसी के तहत, बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र में कल चलंत लोक अदालत का आयोजन होना है। इस चलंत लोक अदालत में प्रखंड सह अंचल के सुलहनीय मामले, दाखिल-खारिज, बिजली बिल, बीएसएनएल, बैंक ऋण से संबंधित वाद, नीलाम वाद इत्यादि का निष्पादन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *