जिले के किशनगंज प्रखंड के मोतिहारा स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में “मॉडल युवा ग्राम सभा” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक पंचायती राज पदाधिकारी चिरंजीवी कुमार शर्मा और विशेष अतिथि हालामाला पंचायत के मुखिया मो. इशाक थे। दोनों अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य मो. मेराज आलम ने कहा कि हम अपने सम्मानित अतिथियों के आभारी हैं, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
इस कार्यक्रम में कक्षा 9 और 11 के छात्रों ने हिस्सा लिया। सामाजिक विज्ञान के शिक्षक संजय कुमार ने पंचायती राज व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब नागरिक सक्रिय भागीदारी करते हैं।
ग्राम सभा गतिविधि में कुल 20 बच्चों ने भाग लिया और विभिन्न भूमिकाएँ निभाते हुए समस्याएँ तथा सुझाव प्रस्तुत किए। इनमें शामिल थे— मुखिया: उल्फत इरम पंचायत सचिव: अभिमन्यु सहायक सचिव: मशरूर आशा कार्यकर्ता: बिट्टू आंगनबाड़ी सेविका: कुमारी आंचल रोजगार सहायक: सोनू वार्ड शिक्षा प्रतिनिधि: खानम फिरदौस साथ ही मुशुद्दर, अदिन, सारा, गुफरान, आदित्य, माज, नीरज, धीरज, आइना, आयत, प्राची, शुमायल और आबू हरीश ने भी प्रमुख भूमिकाओं का निर्वाह किया।
कार्यक्रम के उपरांत ब्लॉक पंचायती राज पदाधिकारी चिरंजीवी कुमार शर्मा ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी अत्यंत प्रतिभाशाली हैं। आने वाले समय में आपको अधिक से अधिक प्रश्न पूछने की क्षमता विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जानकारी का अधिकार जनता का मजबूत साधन है, जिसके माध्यम से नागरिक अपने प्रतिनिधियों से सवाल पूछकर उनकी जवाबदेही तय कर सकते हैं।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply