• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिला सचिव की अध्यक्षता में स्काउट गाइड प्रशिक्षकों की मासिक बैठक सम्पन्न।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के वार्षिक कार्यक्रमानुसार भारत स्काउट और गाइड मातृ मंदिर किशनगंज कार्यालय के प्रांगण में स्काउट और गाइड प्रशिक्षकों की मासिक बैठक जिला सचिव मो. अबू रेहान की अध्यक्षता में की गई। जहां स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ बैठक की शुरुआत की गई। वहीं बैठक में परीक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने सहित विद्यालयों का शत-प्रतिशत दल पंजीयन राज्य मुख्यालय में जमा करवाने सहित अन्य कई विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वहीं मौके पर जिला संगठन आयुक्त सुशील कुमार गुप्ता द्वारा सभी प्रशिक्षकों को तीन दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स कराए जाने की बात कही गई।

बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव मो. अबू रेहान, जिला संगठन आयुक्त सुशील कुमार गुप्ता, जिला काउंसलर देवाशीष चटर्जी, जिला प्रशिक्षक प्रदीप कुमार साह, गाइड सीमा कुमारी, अफरोजी प्रवीण, सोनी कुमारी, सरिता कुमारी, जूही सिन्हा सहित अन्य स्काउट और गाइड के कैडेट्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *