जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद ने गुरूवार को कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर मनरेगा भवन मे लोगों से बात की। आगामी 14 जनवरी से 20 मार्च तक भारतीय कांग्रेस पार्टी के सांसद सह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा न्याय यात्रा प्रस्तावित है। इस निमित सांसद डॉ .जावेद ने लोगों को राहुल गांधी के न्याय यात्रा के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा किशनगंज से होकर ही मणिपुर पहुंचेगी। सांसद ने जनसंवाद के दौरान लोगो की जनसमस्याओं को भी जाना और जल्द से जल्द निराकरण करने का आशवासन भी दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं से राहुल गांधी के न्याय यात्रा की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
सारस न्यूज़, राहुल कुमार, किशनगंज।

Leave a Reply