• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चेस क्रॉप्स शतरंज में मुकेश प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी द्वारा रविवार को स्थानीय खेल भवन-सह-व्यायामशाला में एक इनामी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुकेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांशु कुमार सिंह रनर-अप रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के उपाध्यक्ष दीप कुमार एवं तफहीमूर रहमान ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव तथा अकादमी प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि प्रतियोगिता में चार दर्जन से अधिक बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक सुधांशु सरकार एवं सहायक निर्णायक अंशुमन राज ने परिणाम की जानकारी दी, जो इस प्रकार है —
प्रथम — मुकेश कुमार, द्वितीय — दिव्यांशु कुमार सिंह, तृतीय — प्रत्यूष कुमार, चतुर्थ — रोहन कुमार, पंचम — धान्वी कर्मकार।

इसके अलावा अंडर-7, 9, 11, 13 एवं 15 आयु वर्गों में प्राप्तांक के आधार पर क्रमशः सार्थक आनंद, आदर्श भास्कर, अनंत कर्ण, आयुष आनंद एवं ऋषभ आनंद श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए। इन सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विजेताओं को पुरस्कृत करने में संघ के उपाध्यक्ष दीप कुमार, तफहीमूर रहमान, मुश्फिक खान, राहुल पांडे, यज्ञनाथ पांडे एवं अन्य ने अपना-अपना सहयोग दिया। मौके पर सहायक सचिव रौनक कुमार, अभिभावक — हादिया रहमान, पिंकी भास्कर, स्मिता दास, नूरी बेगम, सिराजुर रहमान, पंकज कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *