• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नाला निर्माण कार्य का नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने किया शिलान्यास, 1 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से बनेगा नाला।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहर के वार्ड संख्या 20 में सोमवार को RCC नाला निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि आज़ादी के बाद पहली बार इतनी बड़ी योजना का कार्य इस वार्ड में हो रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 1 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। वहीं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शफी अहमद ने बताया कि नया बस्ती मोड़ से देवड़ी नहर तक नाले का निर्माण होगा, जिससे वार्डवासियों को जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर वार्ड पार्षद अजमेरी खातून, फारुख आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *