• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को।

ByHasrat

Nov 21, 2025

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

व्यवहार न्यायालय परिसर, किशनगंज में 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

शुक्रवार को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज, श्री ओम शंकर द्वारा जिले के सभी बैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में उपस्थित शाखा प्रबंधकों से सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ऋण समाप्त करने वाले ऋणियों को विशेष छूट देने की बात कही गई। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया और ऋण संबंधी पक्षकार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के माध्यम से नोटिस निर्गत करने का भी निर्देश दिया गया ताकि अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ ले सकें।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *