• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज जिले में कलश स्थापना के साथ नवरात्रि शुरू, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

मां दुर्गा की पूजा-अर्चना का नौ दिनों तक चलने वाला शारदीय नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है। गुरुवार को नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। जिले के सभी प्रमुख देवी मंदिरों और देव स्थानों में सुबह से ही मां दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा शुरू हो गई। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है, और लोग अपने घरों में भी कलश स्थापित कर मां की आराधना कर रहे हैं। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्त मां दुर्गा के दर्शन और पूजा के लिए एकत्रित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *