किशनगंज जिले के ओदरा घाट के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दो टेंपो को जोरदार ठोकर मार दी। दोनों टेंपो पर सवार नवोदय विद्यालय के एक दर्जन विद्यार्थी समेत शिक्षक व टेंपो चालक घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी विद्यार्थि समेत शिक्षक व टेंपो चालक को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सदर अस्पताल में सभी घायल लोगों का इलाज जारी है। इस दौरान सदर अस्पताल में अनुमंडल पदाधिकारी लथीफुर रहमान अंसारी व सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर प्रसाद ने मौके पर पहुंच कर घायल लोगों का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टर से बात कर उचित इलाज करने का निर्देश भी दिया। मिली जानकारी के अनुसार मोतीहारा स्थित नवोदय विद्यालय से दो टेंपो पर सवार होकर कुल 17 विद्यार्थी बरौनी एनसीसी कैंप में जाने के लिए किशनगंज रेलवे स्टेशन अवध असम ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। वहीं इस दौरान ओदरा घाट के समीप सामने से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों टेंपो को जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर की वजह से टेंपो खाई में जाकर गिरी। टेंपो में सवार 17 विद्यार्थियों में से एक दर्जन विद्यार्थी घायल हो गए बाकी विद्यार्थी सुरक्षित हैं।
राहुल कुमार, किशनगंज।

Leave a Reply