• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिलाधिकारी द्वारा अनुकंपा के आधार पर मृत जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के कुल 21 आश्रितों को जन वितरण प्रणाली की नई अनुज्ञप्ति निर्गत की गई।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

जिलाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा अनुकंपा के आधार पर मृत जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के कुल 21 आश्रितों को जन वितरण प्रणाली की नई अनुज्ञप्ति निर्गत की गई।

“बिहार लक्ष्यित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के आधार पर मृत अनुज्ञप्तिधारी के आश्रितों को उचित मूल्य की दुकान की नई अनुज्ञप्ति निर्गत करने हेतु मृत जoविoप्रo विक्रेता की उम्र 58 वर्ष के भीतर होने एवम आवेदक का शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक सहित अन्य प्रक्रियाओं के सत्यापन के पश्चात 21 आश्रितों को अनुज्ञप्ति निर्गत की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *