• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्तर बंगाल सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल कदमतला परिसर में राजभाषा समारोह का आयोजन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

शुक्रवार को कदमतला स्थित उत्तर बंगाल सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल परिसर में राजभाषा समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता महानिरीक्षक सूर्यक्रांत शर्मा ने की। इस अवसर पर हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को महानिरीक्षक द्वारा प्रमाण पत्र, पुरस्कार और शील्ड प्रदान किए गए।

महानिरीक्षक सूर्यक्रांत शर्मा ने अपने संबोधन में हिंदी के गौरव को बनाए रखने और इसके महत्व को सर्वोच्च स्तर तक ले जाने के लिए दैनिक कामकाज में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया।

पुरस्कार वितरण के बाद महानिरीक्षक ने समारोह में उपस्थित सभी कार्मिकों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई और इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल नई दिल्ली द्वारा जारी अपील का वाचन भी किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिंदी न केवल हमारी राजभाषा है, बल्कि यह हमारा गौरव भी है। उन्होंने सभी कार्मिकों से हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करने और इसे अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली में शामिल करने की अपील की।

देशभर में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, जो हिंदी भाषा के महत्व और उसकी आवश्यकता को उजागर करता है। इस वर्ष, 14 से 28 सितंबर 2024 तक हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य राजभाषा को बढ़ावा देना और कर्मचारियों को हिंदी में काम करने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस अवधि के दौरान, अधिक से अधिक कामकाज हिंदी में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *