राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज शहर के रुईधासा मैदान से रामनवमी के शुभ अवसर पर वीर शिवाजी सेना, बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भव्य शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। शहर में श्री राम के नारे के साथ गूंज उठा पुरा किशनगंज शहर। वही इस दौरान पूरा इलाका भक्ति मय हुआ। शोभा यात्रा में श्री राम, माता सीता, भगवान भोलेनाथ मां काली एवं कई भगवान के रूप कलाकार धारण किए हुए शहर में विभिन्न मार्गो में कलाकार भ्रमण किया। किशनगंज मुख्यालय में एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।
