• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

न्यायालय के वारंट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

न्यायालय से प्राप्त अजमानतीय वारंट के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखन लाल सिंह (पिता: स्व. अर्जुन लाल सिंह), निवासी चारघरिया, बहादुरगंज के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में दर्ज कांड संख्या 36/20 में मारपीट और गंभीर रूप से घायल करने का मामला दर्ज किया गया था। यह मामला अंशु कुमार सिंह (पिता: स्व. इशन लाल सिंह) द्वारा दर्ज कराया गया था।

न्यायालय से अजमानतीय वारंट प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और नियमानुसार न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए उसे जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *