जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देशानुसार, बहादुरगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण आज वरीय उप समाहर्ता कुंदन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन के उद्देश्य से की गई इस निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रसूता कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, चिकित्सकों के ड्यूटी चार्ट, दवा वितरण कक्ष और ओपीडी सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया।
इसके अलावा, प्रखंड क्षेत्र में चल रहे दो टीकाकरण स्थलों का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सेवाओं को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिजवाना तबस्सुम को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरीय उप समाहर्ता कुंदन कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रुति कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी, बीसीएम प्रतिमा कुमारी समेत कई अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।
सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

Leave a Reply