• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खरीफ महाअभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।

प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन दिघलबैंक में खरीफ महाअभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, सहायक निदेशक मो. मेराज, कृषि वैज्ञानिक डॉ.अलीमुल इस्लाम आदि के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बैठक में सहायक निदेशक ने कार्यशाला में कृषि से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी और कहा कि रासायनिक खाद के लगातार प्रयोग से मिट्टी की उर्वरक शक्ति घटती जा रही है। वहीं मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सामाजिक अंकेक्षण एवं किसानों को ई केवाईसी पूर्ण करने की जानकारी दी। कार्यशाला में नैनो यूरिया, जैविक खाद, जूट की खेती आदि के बारे में भी जानकारी देते हुए वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी देते हुए किसानों को जागरूक किया गया। मौके पर डॉ. बिनोद कुमार, बीएचओ अभिनव देव, रवि कुमार, किसान सलाहकार तौसीफ इकबाल, अवध झा, शंकर प्रसाद, मनोज साह, जितेंद्र गणेश, बीरेंद्र ओझा, रविन्द्र ओझा, बीरेंद्र साह आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *