राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित किशनगंज महिला मंडल द्वारा दिनांक 14/5/2025 को “एक बूंद एक सागर: जल संरक्षण” कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल की बहनों ने नमस्कार महामंत्र द्वारा किया। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संतोष दुग्गड़ ने सभी का स्वागत किया और कविता के माध्यम से जल के महत्व की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि “जब तक है पृथ्वी पर जल, तब तक सुरक्षित है सबका कल। अगर हम बिना मतलब के पानी व्यर्थ गवाएंगे तो फिर आने वाले कल में अपनी प्यास कैसे बुझाएंगे?”
उन्होंने प्रतिदिन के कार्यकलापों जैसे घर के काम-काज, रसोई, स्नान, और पेड़-पौधों में पानी के उपयोग के दौरान जागरूकता बरतने की अपील की।
जैन धर्म के माध्यम से बताया गया कि यदि हम जल का कम उपयोग करते हैं तो इसके दो लाभ हैं – एक तो जल का संरक्षण, दूसरा कर्मों की निर्जरा।
कार्यशाला में 11 बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के पश्चात किशनगंज महिला मंडल की बहनों ने रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर का उद्घाटन किया। स्टेशन मास्टर दीपक कुमार एवं दिलीप ठाकुर द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संतोष देवी दुग्गड़ ने दोनों स्टेशन मास्टर को पट्टिका उड़ाकर सम्मानित किया।
कैफे, फूड स्टॉल, दवा दुकानों एवं मॉल के बाहर “Save Water” के पोस्टर लगाए गए और वहां पर लोगों को जल के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती संतोष देवी दुग्गड़, उपाध्यक्ष मंजू देवी दफ्तरी, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा देवी बैद, मंत्री ममता दुग्गड़, मीडिया प्रभारी स्वाति दफ्तरी, निवर्तमान मंत्री रचना बोथरा तथा कार्यकारी सदस्य लता बैद, स्नेहलता बैद, मंजू पटवारी एवं अमित बांठिया की उपस्थिति रही।