• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

बंगाल-बिहार सीमा व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के चक्करमारी में एक लॉरी ने अनियंत्रित होकर एक खड़ी लॉरी से ठोकर मार दी। इस घटना में एक लॉरी के चालक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतक चालक का नाम राजू राय है। वह बिहार के किशनगंज जिले के बालूबाड़ी के निवासी था।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह धुंध के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 327 के किनारे एक ट्रक खड़ा था जो बिहार के सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था। उसी समय एक अन्य ट्रक सिलीगुड़ी दिशा से बिहार जा रहा था। उसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर एक ट्रक एक खड़ी लॉरी से टकरा गई। जिसके कारण घटना स्थल पर एक की मौत हो गई। जबकि दोनों लॉरियों के खलासी और चालक घायल हो गए। शोर सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और घायलों को बरामद कर खोरीबाड़ी अस्पताल पहुंचाया।

उधर, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना मिलने पर खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *